बुधवार 15 जुलाई 2026 - 11:27
दक्षिणी यमन आंदोलन ने सऊदी अरब द्वारा सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किए गए हमले की निंदा की हैं।

हौज़ा / दक्षिणी यमन आंदोलन के एक सदस्य ने सऊदी अरब द्वारा सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह युद्ध अपराध बताया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,दक्षिणी यमन आंदोलन (अल-हराक अल-जनूबी) के एक सदस्य ने सऊदी अरब द्वारा सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह युद्ध अपराध बताया हैं।

जारी बयान में कहा गया कि यह हमला यमन की धरती और वहां के लोगों के खिलाफ सऊदी अरब के लंबे समय से जारी हमलों और अपराधों की एक और कड़ी है।

बयान में यमन की सशस्त्र सेनाओं द्वारा जवाबी कार्रवाई में अबहा हवाई अड्डे को निशाना बनाने की भी सराहना की गई। आंदोलन ने कहा कि यमन किसी भी हमले, उकसावे या कब्ज़ा करने वाली ताकतों की हरकतों का जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा।

बयान में तनाव कम करने की प्रक्रिया के टूटने का जिम्मेदार सऊदी अरब को ठहराया गया और संयुक्त राष्ट्र तथा उसके विशेष दूत से अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की गई।

बयान के अंत में ईरान की उस भूमिका की भी प्रशंसा की गई, जिसमें उसने यमन के लोगों का साथ दिया और नाकाबंदी को तोड़ने में मदद की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha